फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: श्रद्धालुओं ने सांकरी देवता मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पंचैरी के मीर में आयोजित प्राचीन सांकरी मेले में बुधवार को दूसरे दिन भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु और लोग पहुंचे। श्रद्धालुओं ने सांकरी देवता मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया और इसके बाद मेले का आनंद उठाया। मेले में आयोजित कुड नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। इस अवसर पर चिनैनी के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


सुबह करीब आठ बजे से ही मेला स्थल पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सांकरी देवता मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती चली गई। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद लोग मेला स्थल पर पहुंचे और खान-पान की वस्तुओं का आनंद लेने के साथ जमकर खरीदारी की।

मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। स्थानीय लोक कलाकारों और स्कूलों के विद्यार्थियों ने डोगरी भाषा के विभिन्न लोक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इनमें कुड नृत्य ने लोगों को सबसे अधिक आकर्षित किया। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति के दौरान दर्शक भी उनके साथ झूमते नजर आए।
विज्ञापन


मेले के दौरान खेल विभाग की ओर से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इसमें युवाओं ने भाग लिया। वहीं, सरकारी विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों पर ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया।

सांकरी मेले में आस्था, लोक संस्कृति और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने मेले की रौनक को और बढ़ा दिया।इस अवसर पर मेला समिति के सदस्य प्रभात सिंह, पूर्व डीडीसी जसवीर सिंह व अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें