फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वार्ड 7 में गली निर्माण कार्य शुरू, दो मोहल्लों के लोगों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर 7 में सरकारी मिडिल स्कूल शक्ति नगर के सामने गली के निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक पवन गुप्ता ने किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि गली के निर्माण पर करीब 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग लंबे समय से इस गली के निर्माण की मांग कर रहे थे, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि गली का निर्माण पूरा होने से वार्ड के दो मोहल्लों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं, स्थानीय लोगों ने गली निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई और विधायक का आभार व्यक्त किया। लोगों ने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य जल्द पूरा होने से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें