फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: उधमपुर से मौंगरी-गब्बर के लिए अतिरिक्त बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के मुख्य बस अड्डे से वीरवार को उधमपुर से मौंगरी-गब्बर के लिए अतिरिक्त नई बस सेवा का शुभारंभ किया गया। ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष रशपाल सिंह और अन्य सदस्यों ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एआरटीओ की ओर से उधमपुर से मौंगरी-गब्बर के लिए एक अतिरिक्त रूट परमिट जारी किया गया है। इसके तहत वीरवार से नई बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया गया है।
अपने निर्धारित समय के अनुसार बस दोपहर 1:40 बजे उधमपुर बस अड्डे से मौंगरी-गब्बर के लिए रवाना हुई और शुक्रवार सुबह वापस लौटेगी। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर पहले से ही वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से हो रही है, लेकिन यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण अतिरिक्त बस की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस बस सेवा की पूरी समय-सारिणी निर्धारित की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जिले के जिस भी क्षेत्र में वाहनों की कमी महसूस होगी, वहां यात्रियों की सुविधा के लिए इसी तरह नई वाहन सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें