फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ई-रिक्शा चोरी का नाबालिग ने किया प्रयास, पुलिस को साैंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के सलाथिया चौक के पास बुधवार रात ई-रिक्शा चोरी करने के प्रयास के आरोप में स्थानीय लोगों ने करीब 12 वर्षीय एक नाबालिग को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। नाबालिग ने खुद को रामबन जिले का निवासी बताया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधमपुर के रेहमती निवासी ई-रिक्शा चालक सोनू कुमार ने बताया कि सलाथिया चौक के पास अपना ई-रिक्शा खड़ा कर एक दुकान से सामान खरीदने गया था। कुछ देर बाद जब वापस आकर देखा तो उसका ई-रिक्शा वहां से गायब था। शोर मचाने के बाद आसपास के काफी लोग मौके पर जमा हो गए। इसी दौरान कुछ लोगों ने बताया कि उसकी पहचान से मिलता-जुलता ई-रिक्शा धार रोड पर गोल पुली की ओर जाते देखा गया जो आगे जाकर वह एक वाहन से टकराकर पलट गया। इस बीच भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने कुछ दूरी पर एक नाबालिग को पकड़ लिया और चोरी के प्रयास में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने नाबालिग से पूछताछ सहित मामले की आगे की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें