फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जेयू के भद्रवाह कैंपस में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित, पांच एमबीए विद्यार्थियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। जम्मू विश्वविद्यालय के भद्रवाह कैंपस स्थित स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की तरफ से एमबीए विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। यह प्लेसमेंट ड्राइव मुद्रालय फिनटेक प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों के साथ-साथ वित्तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कार्यप्रणाली और व्यावसायिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला। चयन प्रक्रिया के बाद कंपनी ने एमबीए के पांच विद्यार्थियों को प्लेसमेंट के लिए चयनित किया। चयनित विद्यार्थियों में प्रकृति दत्त, आशीष शर्मा, यावर हुसैन, मधु महिमा और अरुणा भगत शामिल हैं।
विज्ञापन


प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के इंचार्ज हेड डॉ. उमेश चौधरी के नेतृत्व में किया गया। यह पहल उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग को मजबूत करने तथा विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए स्कूल द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।

इस अवसर पर भद्रवाह कैंपस के रेक्टर प्रो. राहुल गुप्ता ने इस पहल की सराहना करते हुए स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों से उद्योग की जरूरतों के अनुरूप अपने कौशल को लगातार विकसित करने तथा इंटर्नशिप, प्लेसमेंट ड्राइव और व्यावसायिक विकास कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान मुद्रालय फिनटेक प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक एवं सीईओ कुनाल डालोत्रा, संस्थापक एवं सीओओ अभिषेक कुमार तथा सह-संस्थापक एवं सीएमओ रुपाली ठाकुर ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। उनसे फिनटेक उद्योग से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं और कॅरिअर संभावनाओं की जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें