उधमपुर। जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर जखैनी के पास बीती रात करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार मालवाहक ऑटो चालक घारू निवासी बख्शीनगर जम्मू पटनीटॉप से जम्मू की ओर जा रहा था। इसी दौरान जखैनी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसके ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक की दोनों टांगें बुरी तरह जख्मी हो गईं। पुलिस ने घायल चालक को एसोसिएटेड जीएमसी अस्पताल, उधमपुर पहुंचाया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।