फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नदियों, नालों, झीलों और झरनों के पास जाने से बचें, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में लगातार खराब मौसम, भारी वर्षा और फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) की संभावना को देखते हुए उधमपुर पुलिस ने आम जनता के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और सभी सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

एडवाइजरी के अनुसार नागरिकों से कहा गया है कि वे नदियों, नालों, झीलों और झरनों के पास जाने से बचें तथा मछली पकड़ने, नौकायन, तैराकी और अन्य जल गतिविधियों को तत्काल बंद करें। नदी या जलाशय के किनारे फोटो या सेल्फी लेने के लिए भी न जाएं, क्योंकि नदी के किनारे अचानक धंस सकते हैं।
पुलिस ने सूखे नदी-नालों, जल निकासी मार्गों और ड्रेनेज क्षेत्रों से भी दूर रहने की सलाह दी है, क्योंकि इनमें कुछ ही मिनटों में तेज बहाव वाला पानी भर सकता है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी हालत में जलमग्न सड़कों, पुलों या निचले मार्गों को पार करने का प्रयास न करें। किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए नागरिक पुलिस कंट्रोल रूम, उधमपुर के मोबाइल नंबर 9622205553 अथवा लैंडलाइन नंबर 01992-276915 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें