फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पटवारी पर रिश्वत मांगने और लापरवाही के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। तहसील मोंगरी की कलसोत पंचायत में तैनात एक पटवारी के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। स्थानीय लोगों ने पटवारी पर समय पर सरकारी कार्य न करने और काम के बदले रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

इस संदर्भ में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने डीसी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है। मुल्ख राज की अध्यक्षता में पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि राजस्व संबंधी काम जैसे गिरदावरी, नकल, इंतकाल आदि समय पर नहीं किए जाते। कई बार लोगों को अपने जरूरी कामों के लिए बार-बार पटवारी के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
आरोप है कि कुछ मामलों में काम करने के बदले रिश्वत की मांग भी की जाती है। इससे आम जनता को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि कलसोत पंचायत में तैनात पटवारी को तत्काल क्षेत्र से ट्रांसफर किया जाए और उसकी जगह किसी ईमानदार अधिकारी की नियुक्ति की जाए ताकि लोगों को समय पर और पारदर्शी तरीके से सेवाएं मिल सकें। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी मांग पर प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें