फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर में 2.78 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक मैटाडोर स्टैंड, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/रामनगर। रामनगर कस्बे में लंबे समय से बनी हुई यातायात अव्यवस्था को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आधुनिक मैटाडोर स्टैंड के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस परियोजना के लिए 2 करोड़ 78 लाख 43 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। स्थानीय प्रशासन का मानना है कि परियोजना के पूरा होने के बाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा और लोगों को जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन


रामनगर में अब तक मैटाडोर और मिनी बसों के लिए अलग स्टैंड की व्यवस्था नहीं होने के कारण सार्वजनिक परिवहन का संचालन मुख्य बस अड्डे से ही किया जाता रहा है। इससे बस स्टैंड पर अत्यधिक भीड़भाड़ रहती है और मुख्य बाजार सहित आसपास की सड़कों पर अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। व्यस्त समय में यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या के समाधान के लिए स्थानीय लोग लंबे समय से अलग मैटाडोर स्टैंड के निर्माण की मांग कर रहे थे।

हाल ही में परियोजना को प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। स्थानीय नागरिकों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि रामनगर की बढ़ती आबादी और लगातार बढ़ रहे वाहनों के दबाव को देखते हुए यह परियोजना समय की आवश्यकता थी।
विज्ञापन

संजीत कुमार, विक्रम गुप्ता, राजकुमार, बोधराज, मंगतराम व अन्य स्थानीय निवासियों का मानना है कि नया मैटाडोर स्टैंड बनने से मुख्य बाजार क्षेत्र में लगने वाले जाम में कमी आएगी, यातायात सुचारु होगा और लोगों का समय भी बचेगा।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार नए मैटाडोर स्टैंड को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। यहां वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग, यात्रियों के बैठने की उचित व्यवस्था, प्रतीक्षालय तथा यातायात संचालन के लिए आवश्यक आधारभूत ढांचा विकसित किया जाएगा। इससे सार्वजनिक परिवहन को एक निर्धारित स्थान मिलेगा और अनावश्यक भीड़भाड़ कम होगी।
कोट
लगभग 2.78 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला आधुनिक मैटाडोर स्टैंड रामनगर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस परियोजना से न केवल शहर में जाम की समस्या कम होगी, बल्कि यात्रियों और वाहन चालकों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

- डॉ. सुनील भारद्वाज, विधायक रामनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें