फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बांत पुल निर्माण का रास्ता साफ होने पर विधायक का आभार जताया, मिठाई बांटी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। तवी नदी पर बांत पुल के निर्माण कार्य का रास्ता साफ होने और टेंडर प्रक्रिया शुरू होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। इस अवसर पर चिनैनी-घोरडी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता जगदेव सिंह जग्गा की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। साथ ही विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि पिछले वर्ष बरसात के दौरान आई विनाशकारी बाढ़ में बांत पुल का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह बह गया था और केवल पुल के पिलर ही शेष रह गए थे। इसके बाद क्षेत्र के लोगों को मजबूरी में उफनती तवी नदी के बीच से जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही थी। पुल टूटने से वाहन सेवा पूरी तरह ठप हो गई थी और बांत सहित आसपास के गांवों का अन्य क्षेत्रों से सड़क संपर्क भी कट गया था। इससे विद्यार्थियों, मरीजों, किसानों और आम लोगों को लंबे समय तक भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुल बहने के तुरंत बाद नए पुल की स्वीकृति दिलाई। हालांकि तकनीकी कारणों से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका, जिससे लोगों में चिंता बनी हुई थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विधायक ने दोबारा हस्तक्षेप कर संबंधित विभाग के साथ लगातार प्रयास किए, जिसके परिणामस्वरूप अब पुल निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। 28 जुलाई को टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण एजेंसी का चयन किया जाएगा और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि यह पुल न केवल ग्रामीणों के लिए सुरक्षित और सुगम सड़क संपर्क सुनिश्चित करेगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई गति देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें