फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 250 मीटर लंबी सोकर-पडानू सड़क 19.42 लाख रुपये से बनेगी

Thu, 09 Jul 2026 11:37 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर डिवीजन के अतंर्गत जल्द ही सोकर-पडानू क्षेत्र में 250 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत करीब 19.42 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का उद्देश्य ग्रामीणों को बेहतर और सुरक्षित सड़क संपर्क उपलब्ध कराना है। सड़क बनने से वर्षों से बनी आवाजाही की परेशानी काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


वर्तमान में क्षेत्र के लोगों को विशेषकर बरसात के मौसम में कच्चे मार्ग के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क निर्माण के बाद विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने, किसानों को अपनी कृषि उपज बाजार तक पहुंचाने, मरीजों को अस्पताल ले जाने तथा दैनिक यात्रियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।

निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग (आरएंडबी) की ओर से ई-टेंडर जारी किया गया है। विभाग के अनुसार निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। सतपाल, मोहम्मद अकरम, राहिल वर्मा, ताराचंद व अन्य का कहना है कि इस सड़क के बनने से वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा। आवाजाही को लेकर पेश आने वाली परेशानी से राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन

कोट
सोकर-पडानू सड़क के निर्माण कार्य को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
शम्मी गुप्ता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें