फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विधायक पठानिया ने बवेय में किया नये पंचायत घर का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। विधायक आरएस पठानिया ने बवेय में लगभग 20 लाख की लागत से निर्मित नए पंचायत घर का लोकार्पण कर इसे स्थानीय जनता को समर्पित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि नया पंचायत घर ग्रामीण स्वशासन को और अधिक सशक्त बनाएगा। जनभागीदारी, कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी परिपालन और स्थानीय प्रशासन का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास को प्रत्येक गांव तक पहुंचाना है ताकि दूरदराज के क्षेत्रों को भी बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

विधायक ने बताया कि क्षेत्र में 50 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाएं स्वीकृत हो चुकी हैं या निर्माणाधीन हैं। इनमें कमदला-सुंडला-लेड़ी-लाह पीएमजीएसवाई सड़क, बाई-कनारा-सरना पीएमजीएसवाई सड़क, जीएस बंज से पंजियां तथा कमताला से बबेय मार्ग प्रमुख हैं। उन्होंने बताया कि बबेय–परोक्लैड सड़क का कार्य भी तेजी से चल रहा है। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि गवर्नमेंट हाई स्कूल घर से राजुंडी बेराल तक सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


पठानिया ने कहा कि अब भेदभाव और उपेक्षा का दौर समाप्त हो चुका है। प्रत्येक गांव, प्रत्येक पंचायत और प्रत्येक नागरिक को विकास का समान अधिकार है। सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर संपर्क सुविधाएं सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं तथा सभी लंबित मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

इसके बाद विधायक ने उधमपुर और टिकरी बेस कैंप में चल रही श्री अमरनाथ जी यात्रा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों के लिए बनाए गए विभिन्न लंगरों का दौरा किया, स्वयंसेवकों से बातचीत की तथा प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों, स्वास्थ्य विभाग, सफाई कर्मचारियों और सामाजिक संगठनों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु हमारे सम्मानित अतिथि हैं और उनकी सुरक्षा, सुविधा तथा आराम सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यात्रा अवधि के दौरान स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, यातायात प्रबंधन तथा आपातकालीन सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही सेवा कार्य में जुटे स्वयंसेवी संगठनों के योगदान की भी प्रशंसा की।
विज्ञापन


बाद में विधायक ने सुंडला गांव का दौरा कर पिछले वर्ष भारी वर्षा और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें