फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मंदिर परिसर में भंडारे में घुसा बारिश का पानी, लोग नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। धार रोड पर अफसर मेस के पास शिव-पार्वती मंदिर चन्नी मोड़ में वीरवार दोपहर को आयोजित भंडारे के दौरान हुई बारिश का पानी भर जाने पर क्षेत्रवासियों ने कड़ी नाराजगी जताई। वकील सिंह व अन्य ने कहा कि हर साल बरसात के दौरान यहां हालात बाढ़ जैसे बन जाते हैं।
विज्ञापन

इससे बचाव के लिए हमने यहां सुरक्षा दीवार बनाने का प्रयास शुरू किया था लेकिन बारिश ने सब तहस नहस कर दिया है।
प्राकृतिक बावली भी बारिश के पानी में जलमग्न हो गई और भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने आए श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि हम काफी समय से जहां जलभराव की समस्या का समाधान करने की मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है जिसके कारण हर साल उनकी जमीनों में भी पानी भर जाता है और फसल का भी काफी नुकसान होता है। इस साल मानसून की शुरुआती बारिश ने हालात चिंताजनक बना दिए हैं। प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द समस्या को दूर कर राहत दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें