संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.7 टन से अधिक जब्त मादक पदार्थों को नष्ट किया है। जिला ड्रग डिस्पोजल कमेटी उधमपुर ने एसएसपी उधमपुर की अध्यक्षता में एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप यह कार्रवाई की।
जब्त किए गए मादक पदार्थों का वैज्ञानिक तरीके से 20 जून और 27 जून 2026 को सांबा जिले के विजयपुर स्थित मैसर्स अनमोल हेल्थ केयर में विधिवत कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए भस्मीकरण किया गया। पुलिस ने दोहराया कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम जनता, विशेषकर युवाओं से अपील की गई है कि वे नशे के खिलाफ इस मुहिम में सक्रिय सहयोग दें। मादक पदार्थों से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना पुलिस को दें और समाज में नशा विरोधी जागरूकता फैलाने में अपनी भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
नष्ट किए गए मादक पदार्थ :
पोस्ता भूसा : 3,695.921 किलोग्राम
हेरोइन: 1.318 किलोग्राम
चरस: 71.332 किलोग्राम
गांजा: 885 ग्राम
कैप्सूल/टैबलेट: 21,965 यूनिट
भांग (पौध सामग्री): 18 किलोग्राम