फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 85 लाख से संवरेंगी शहर की सड़कें

Mon, 29 Jun 2026 01:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन मुख्य सड़कों के स्थायी मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

उधमपुर। शहरवासियों को जल्द ही टूटी-फूटी और गड्ढों से भरी सड़कों से राहत मिलने वाली है। लोक निर्माण विभाग ने पहले चरण में 85 लाख रुपये की लागत से तीन मुख्य सड़कों के स्थायी मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू होगा जिससे शहर में आवागमन पहले से अधिक सुगम और सुरक्षित हो सकेगा।

विभाग की योजना के अनुसार पहले चरण में टाउन हॉल से गुरु तेग बहादुर चौक तक सड़क के स्थायी मरम्मत पर 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह सड़क शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है, जहां प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। लंबे समय से सड़क पर बने गड्ढों और उखड़ी सतह के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


इसके अलावा सैला तालाब से सलाथिया चौक तक सड़क के स्थायी मरम्मत के लिए 20 लाख रुपये तथा चबूतरा बाजार सड़क के मरम्मत पर 15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन तीनों मार्गों से शहर के प्रमुख बाजार जुड़े हुए हैं और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और अन्य कार्यों के लिए इनका उपयोग करते हैं।

शहर के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है। मदन लाल, सुनील शर्मा, मनोज गुप्ता, राहुल अबरोल व अन्य का कहना है कि लंबे समय से इन सड़कों की मरम्मत की मांग उठाई जा रही थी। खराब सड़कों के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो जाती थी, जाम की समस्या बनी रहती थी और बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता था। सड़कों की खराब स्थिति का असर बाजारों में आने वाले ग्राहकों और व्यापारिक गतिविधियों पर भी पड़ रहा था।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसी को जल्द कार्य आवंटित किया जाएगा। ताकि लोगों को लंबे समय तक बेहतर सड़क सुविधा मिल सके। शहरवासियों को उम्मीद है कि यह कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा होगा, जिससे वर्षों से चली आ रही सड़क संबंधी समस्या का स्थायी समाधान मिल सकेगा।


सड़कों की स्थायी बहाली के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जिसके पूरा होने के बाद आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
-शम्मी गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें