फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: क्रिश्चियन काॅलोनी के पास खंभे में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के वार्ड 17 स्थित क्रिश्चियन कॉलोनी के समीप सड़क किनारे लगे एक बिजली के खंभे में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से खंभे पर लगे बिजली के तार और स्मार्ट मीटर जलकर राख हो गए। हालांकि समय रहते बिजली विभाग और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया, लेकिन कई घंटो तक संबंधित क्षेत्र में लोगों को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों के अनुसार खंभे के नीचे जमा कचरे के ढेर में किसी ने आग लगा दी थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित बिजली के खंभे को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने तत्काल प्रभावित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी ताकि किसी प्रकार की जनहानि या बड़ा नुकसान न हो सके।

सूचना मिलने के कुछ ही मिनटों के भीतर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को फैलने से रोक लिया गया। हालांकि टीम के पहुंचने से पहले खंभे पर लगा स्मार्ट मीटर और कई बिजली के तार पूरी तरह जल चुके थे।
विज्ञापन


बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण कचरे में लगाई गई आग को माना जा रहा है। विभाग ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जलाने से बचने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार की लापरवाही न केवल पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि बड़े हादसों का कारण भी बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें