उधमपुर। उधमपुर पुलिस ने गोवंश तस्करी के एक प्रयास को विफल करते हुए 20 मवेशियों को सुरक्षित बचाया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस पोस्ट टिकरी की टीम ने जम्मू की ओर से उधमपुर-श्रीनगर मार्ग की तरफ पैदल जा रहे एक व्यक्ति को मवेशियों के झुंड के साथ रोका। पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान गुलाम नबी निवासी गुज्जर नाला, संधी जम्मू के रूप में बताई।
जांच में पाया गया कि वह बिना किसी वैध अनुमति के 20 मवेशियों को अमानवीय तरीके से ले जा रहा था। पुलिस स्टेशन रेहम्बल में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।