उधमपुर। ओमाडा मोड़ लिंक रोड पर गली निर्माण को लेकर दो गुटों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान रोहित कुमार (35 वर्ष), पुत्र शिव राम, निवासी, खरुनी मोहल्ला, ओमाडा मोड़ के रूप में हुई है।
घायल रोहित कुमार ने दूसरे पक्ष पर हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच शुरू की गई है।