। प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेते हज पर जाने वाले यात्री।
- फोटो : udhampur news
उधमपुर। जिला प्रशासन की तरफ से शनिवार को शहर के आदर्श कॉलोनी स्थित जामिया मस्जिद ईदगाह में हज यात्रियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को हज के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और जरूरी तौर-तरीकों के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम में मौजूद धर्मंथल के नायब तहसीलदार, मियां खान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साल उधमपुर जिले से करीब 32 लोग हज यात्रा पर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन के दिशा-निर्देशों के तहत सभी हज यात्रियों को हज यात्रा से पहले जरूरी प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि यात्रा के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।