फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अपर मग्योट में मिला प्राचीन शिवलिंग, दर्शन के लिए लगा तांता

विज्ञापन
अपर मग्योट गांव में किसान के खेत से खुदाई में मिला प्राचीन शिवलिंग - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के साथ लगते अपर मग्योट गांव में एक किसान के खेत के किनारे खुदाई के दौरान एक प्राचीन शिवलिंग मिला है। शिवलिंग आप-शंभू बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद दर्शन के लिए गांव-वासियों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

बुजुर्ग तारो देवी ने कहा कि घर के लिए मिट्टी की जरूरत थी और इसके लिए खेत की मेढ़ पर गैंती से गुडाई शुरू की थी। इस दौरान एक पत्थर नजर आया और काफी गुडाई करने के बाद भी यह बाहर नहीं निकल रहा था फिर आसपास की गुडाई की गई और भीतर पूरा शिवलिंग मिला। इसके आसपास चतुर्कोण आकार की जलहरी है। आसपास क्रिमची-मानसर के प्रसिद्ध पांडव मंदिर के समान कलाकृतियों वाले पत्थर भी मौजूद हैं।
स्थानीय निवासी रत्तन सिंह (80) ने बताया कि इसके बारे में पहले कोई जानकारी नहीं थी और न ही कोई खास विशेषता इस जगह की थी। विक्रम सिंह ने कहा कि शिवलिंग की बनावट क्रिमची के पांडव मंदिर में मौजूद शिवलिंग के समान है। गुगल पर सर्च करने पर भी इस जलहरी की बनावट वाला शिवलिंग लगभग डेढ़ हजार साल पुराना माना जा रहा है। उन्होंने मांग की कि इस स्थान पर एक हैंडपंप लगवाया जाए ताकि दर्शन के लिए पहुंचने वाले लोगो को पूजन वगैरह में परेशानी न हो। इसके साथ ही इसकी प्राचीनता का पता लगाने के लिए भी जरूरी जांच करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें