उधमपुर। जिला प्रशासन उधमपुर की तरफ से उपायुक्त कार्यालय परिसर में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में एक प्रभावशाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी बाबू प्रदीप कुमार ने स्वागत भाषण देते हुए राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी उपस्थितजनों को निर्भीक, निष्पक्ष एवं प्रलोभन या किसी प्रभाव के बिना मतदान करने तथा चुनावों की गरिमा बनाए रखने की शपथ भी दिलाई।
मुख्य अतिथि एडीसी प्रेम सिंह ने पहली बार मतदाता सूची में पंजीकृत मतदाताओं को ईपीआईसी कार्ड वितरित किए।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्रों एवं लोक कलाकारों द्वारा थीम आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और जागरूकता नाटक प्रस्तुत किए गए।