फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: टुकड़ियों ने उत्साह के साथ किया कदमताल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। गणतंत्र दिवस समारोह के लिए जिला मुख्यालय पर पीजी कॉलेज उधमपुर के खेल मैदान में परेड रिहर्सल पूरे जोश और उत्साह के साथ जारी है। टुकड़ियों ने उत्साह के साथ कदमताल किया।
विज्ञापन

परेड रिहर्सल में अभी 31 टुकड़ियां भाग ले रही हैं, जिनमें विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट, पुलिस और अन्य विभागों की टुकड़ियां शामिल हैं। मुख्य समारोह स्थल पर परेड रिहर्सल 19 जनवरी से शुरू हुई थी, जो बुधवार को तीसरे दिन भी नियमित रूप से जारी रही। सुबह करीब 9 बजे सभी दल समय पर मैदान में पहुंच गए थे। इसके बाद एक-एक कर सभी टुकड़ियों ने कदमताल करते हुए मंच को सलामी दी और निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ीं। रिहर्सल के दौरान अनुशासन, तालमेल और एकरूपता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
जिला यूथ सर्विस एंड स्पोर्ट्स विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों को परेड के सही तौर-तरीके, कदमों की गति, मोड़ और सलामी देने की तकनीक विस्तार से समझाई जा रही है। जहां कहीं भी कमी या गलती पाई जाती है, उसे मौके पर ही सुधारा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि लगातार अभ्यास से परेड की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है और सभी दल तेजी से सीख रहे हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स में रिहर्सल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतिभागी पूरे मन से अभ्यास कर रहे हैं। उनका कहना है कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व में हिस्सा लेना गर्व की बात है और वे अपने प्रदर्शन को बेहतरीन बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं।
खेल विभाग के जोनल फिजिकल ऑफिसर उधमपुर विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि अभी परेड रिहर्सल में 31 के करीब टुकड़ियां भाग ले रहीं हैं लेकिन एक दो दिन में इनकी संख्या में उतार चढ़ाव हो सकता है। इसके अलावा सांस्कृतिक दल भी मुख्य समारोह में अपनी प्रस्तुतियों की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल 24 जनवरी को आयोजित की जाएगी। इसमें सभी दल पूरी वर्दी में शामिल होंगे और समारोह की अंतिम तैयारियों को परखा जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि इस वर्ष का गणतंत्र दिवस समारोह अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बने।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें