फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मनरेगा का नाम बदलकर भाजपा ने इसे कमजोर कर दिया - कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कांग्रेसी के देशव्यापी मनरेगा बचाओ अभियान को लेकर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलवीर सिंह ने मनरेगा का नाम व स्वरूप बदल जाने को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मनरेगा ग्रामीण इलाकों का एक बड़ा सहारा थी लेकिन अब भाजपा ने इसको कमजोर करने का काम किया है। इससे इसका लाभ होने की बजाय ग्रामीणों को नुकसान होगा। केंद्र सरकार बेरोजगारी दूर करने की बजाय उसे बढ़ा रही है। कांग्रेस पार्टी देश की जनता साथ खड़ी है। लोगों का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस मनरेगा का नाम बदलने जाने का विरोध सड़कों पर उतर कर करेगी। भाजपा का झूठा एजेंडा व झूठे वायदे लोगों के सामने लाए जाएंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुमित मगोत्रा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें