फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: यातायात नियमों का पालन करने वालों को दी चॉकलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत ट्रैफिक पुलिस ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से चालकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम करवाया। इसका उद्देश्य वाहन चालकों को यातायात नियमों, मोटर वाहन अधिनियम और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन

डीएसपी ट्रैफिक फारूक खतीब ने नियमों का पूर्ण रूप से पालन करने वाले चालकों को चॉकलेट वितरित की। ऐतिहासिक सेरी बाजार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिवक्ता मोहद मजीद मलिक ने लोगों से सड़क सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें