फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रियासा-खड़ोज बावली सड़क की जल्द होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पंचायत कैंबल डंगा के अंतर्गत रियासा-खड़ोज बावली तक मुख्य सड़क की मरम्मत का काम जल्द पूरा किया जाएगा। पॉटहोल्स प्रोग्राम 2024-25 के तहत इसके मरम्मत कार्य को मंजूरी दे दी गई है। लोक निर्माण विभाग ने इसका टेंडर भी जारी कर दिया है। इस योजना पर कुल 19.53 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है जब गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। दोपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ स्कूल बसों, एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं को भी इस खराब सड़क के कारण दिक्कतें झेलनी पड़ रही थीं। अब सड़क की मरम्मत कर समस्याओं से राहत दिलाई जाएगी। स्थानीय निर्मल सिंह, करतार चंद, चुन्नी लाल, गरीब दास व अन्य क्षेत्रवासियों का कहना है कि लंबे समय से इस सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

-
पॉटहोल्स प्रोग्राम के तहत सड़क के मरम्मत कार्य को लेकर टेंडर जारी हो गया है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
-रोहित गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें