फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भद्रवाह को बड़ी सौगात, बहुप्रतीक्षित केबल कार परियोजना बनेगी हकीकत

विज्ञापन
डॉक्टर जितेंद्र सिंह का आभार व्यक्त करते क्षेत्रवासी । - फोटो : bhadrawah news
विज्ञापन
भद्रवाह। केंद्रीय मंत्री डाॅ. जितेंद्र सिंह ने बहुप्रतीक्षित भद्रवाह केबल कार प्रोजेक्ट के लिए टेंडर जारी करने की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की है। इस परियोजना को चार माह में पूरा किया जाएगा। इससे भद्रवाह के लोगों खासकर पर्यटन से जुड़े लोगों में खुशी है।
विज्ञापन

समाज के सभी वर्गों के लोगों ने डॉ. जितेंद्र सिंह और भद्रवाह के विधायक दलीप सिंह परिहार का आभार जताया है। इस विकास को जम्मू-कश्मीर और विशेष रूप से चिनाब क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया।

भद्रवाह एडवेंचर टूरिज्म एसोसिएशन और टूर एंड ट्रैवल एसोसिएशन के साथ एडवेंचर टूर आयोजकों ने प्रेसवार्ता कर बताया कि यह लंबे समय से रुकी परियोजना पूरी होने जा रही है। यह मल्टी करोड़ केबल कार प्रोजेक्ट मथोला गांव से सियोज धार तक है जो कैलाश कुंड ग्लेशियर की तलहटी में समुद्र तल से 12500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। विशेषज्ञों के अनुसार पूरा होने पर यह केबल कार प्रोजेक्ट जम्मू-कश्मीर के पर्यटन उद्योग और अर्थव्यवस्था के लिए गेम चेंजर साबित होगा। सियोजधार जम्मू-कश्मीर के सबसे बड़े और सबसे खूबसूरत घास के मैदानों में से एक है जो 30 किलोमीटर में फैला है। डोडा जिले के भद्रवाह से उधमपुर जिले के बसंतगढ़ क्षेत्र तक फैला है। यह घास का मैदान नवंबर से मई तक सात महीने बर्फ से ढका रहता है जो इसे एडवेंचर और स्नो स्पोर्ट्स के लिए एक आदर्श स्थान बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें