फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अपर ओमाड़ा से दंदयाल सड़क डेढ़ करोड़ से बनाई जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर की अपर ओमाड़ा से दंदयाल सड़क के निर्माण को लेकर क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना के शेष कार्य को अब डेढ़ करोड़ की लागत से पूरा किया जाएगा। यह कार्य नाबार्ड योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। संबंधित विभाग द्वारा सड़क निर्माण के शेष कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है और बहुत जल्द मौके पर काम शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

इस परियोजना के तहत अपर ओमाड़ा से दंदयाल तक की मुख्य सड़क के साथ-साथ गुरुद्वारा लिंक रोड का भी निर्माण कार्य शामिल है। लंबे समय से यह सड़क अधूरी पड़ी थी, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के मौसम में सड़क की हालत और भी खराब हो जाती थी, जिससे वाहनों की आवाजाही कठिन हो जाती थी और स्कूली बच्चों, बुजुर्गों व मरीजों को विशेष दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
स्थानीय निवासियों ने कई बार प्रशासन के समक्ष इस समस्या को उठाया था। अब टेंडर जारी होने के बाद लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा और वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा। अधिकारियों के अनुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण एजेंसी को कार्यादेश जारी कर दिया जाएगा और निर्धारित समय सीमा में सड़क निर्माण कार्य को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

सड़क के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, जिससे न केवल ग्रामीणों को राहत मिलेगी बल्कि व्यापार, कृषि और अन्य आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। गुरुद्वारा लिंक रोड के बन जाने से श्रद्धालुओं को भी आवागमन में सुविधा होगी और धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान होगी।
क्षेत्रवासियों ने इस विकास कार्य के लिए सरकार और संबंधित विभाग का आभार जताया है। स्थानीय अनिल कुमार, विनय शर्मा, गोपाल कुमार, सुरिन्दर गुप्ता व अन्य का कहना है कि सड़क बनने से उनकी दैनिक जीवन की समस्याएं काफी हद तक दूर होंगी। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि काम जल्द से जल्द शुरू हो और गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को इसका पूरा लाभ मिल सके।
विज्ञापन

कोट
अपर ओमाड़ा से दंदयाल सड़क के शेष कार्य को पूरा करने के लिए टेंडर जारी हो गया है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द आगे का काम भी पूरा किया जाएगा।
-रोहित गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें