फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भद्रवाह में सड़क हादसा, महिला की मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। भद्रवाह में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मेटाडोर को रोहन भगत पुत्र निवासी लिंगा डांडी, भद्रवाह चला रहा था। इस दौरान वाहन की चपेट में पैदल जा रही महिला आ गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान बिमला देवी पत्नी हरि लाल, निवासी चिंचोरा, भद्रवाह के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का संज्ञान लिया और आगे की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें