फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सड़क की खस्ता हालत को लेकर मांड इस्ट में लाेगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मांड ईस्ट क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर बुधवार को लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। लंबे समय से सड़क की हालत बेहद खराब है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बरसात के मौसम में हालात और भी गंभीर हो जाते हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल रामलाल, उमेश सिंह, मोहन लाल, शंकर नाथ और शिवचरण सहित अन्य स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इलाके में कई बार सड़क निर्माण या मरम्मत का काम शुरू किया गया, लेकिन हर बार उसे अधूरा छोड़ दिया गया।
हाल ही में सड़क निर्माण कार्य की शुरूआत भी की गई थी, लेकिन किसी कारणवश निर्माण कार्य को बीच में ही बंद कर दिया गया। जिसके चलते लाेगाें की परेशानियां और बढ़ गई है और लोगों की उम्मीदें फिर से टूट गईं। आधे-अधूरे कार्य के चलते सड़क के हालात लगातार खराब हो गए। जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं।
विज्ञापन

इसके कारण बरसात के समय सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे महिलाओं और बुजुुगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है खासकर स्कूली बच्चों को खराब सड़क के कारण सबसे अधिक परेशानी होती है। बारिश के दिनों में बच्चों को पानी और कीचड़ से होकर स्कूल जाना पड़ता है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। समस्या से परेशान होकर लोगों द्वारा प्रदर्शन किया गया। लोगों ने प्रशासन से अपील की कि जल्द से जल्द सड़क बनाकर समस्या का समाधान कर राहत दिलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें