उधमपुर। पुलिस ने रौन दोमेल चौकी के अंतर्गत गोवंश तस्करी की एक कोशिश को नाकाम कर 5 गोवंशों को बचाया। एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस पोस्ट रौन दोमेल की टीम ने नाका ड्यूटी के दौरान मनवाल की ओर से रामबन/श्रीनगर की तरफ जा रहे वाहन को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन में 5 गोवंशों को बिना किसी वैध अनुमति के क्रूरतापूर्वक और अवैध रूप से ले जाते हुए पाया गया। वाहन चालक की पहचान शेर अली निवासी हल्का मढ़, जम्मू के रूप में हुई है। इसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। सभी गोवंशों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन उधमपुर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की आगे की जांच जारी है।