फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नशा तस्करी का आरोपी 17 किलो भुक्की के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले के चिनैनी थाना क्षेत्राधिकार में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिनैनी के नाका मोटर शेड पर नियमित यातायात जांच के दौरान श्रीनगर से उधमपुर की ओर आ रही एक इनोवा कार को जांच के लिए रोका गया। वाहन चालक ने अपनी पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी कोठा गुरु, बठिंडा, पंजाब के रूप में बताई। वाहन की तलाशी लेने पर कार की डिक्की से 17.035 किलोग्राम भुक्की पोस्त बरामद की गई। चालक उक्त मादक पदार्थ के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस संबंध में पुलिस स्टेशन चिनैनी में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें