फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लगातार दूसरे दिन भी दिनभर छाए रहे बादल, शीत लहर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में लगातार दूसरे दिन भी आसमान में दिनभर घने बादलों के छाए रहने और शीत लहर का प्रकोप बढ़ने से साल का पहला दिन भी कड़ाके की ठंड में बीता। सुबह और शाम के समय धुंध और कोहरे की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान बुधवार के मुकाबले दो अंकों की गिरावट के साथ 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते लगभग दो माह से खुलकर बारिश नहीं हुई है। इस बीच सर्दी का सीजन लगभग चरम पर पहुंच चुका है और दिसंबर बीत जाने के बाद अब जनवरी माह की शुरुआत भी हो गई है। दिसंबर और जनवरी माह सर्दी का पीक सीजन माने जाते हैं। इस मौसम में बारिश और बर्फबारी का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है, जो फसलों की पैदावार, पानी की जरूरत को पूरा करने, पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने और स्वास्थ्य के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है। फिलहाल अभी तक बीते दो माह से उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं हुई है। हालांकि बीते दो दिन से आसमान पर बादलों का घना डेरा है लेकिन बारिश नहीं होने से सूखी ठंड और शीत लहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे तापमान में भारी गिरावट आ गई है।
वीरवार को भी ठंड से बचने के लिए शहर में भी जगह-जगह लोग अलाव जलाकर तापते नजर आए। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और दिहाड़ी मजदूरों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग गर्म कपड़ों में पूरी तरह ढके हुए दिखाई दिए। कड़ाके की ठंड का असर बाजारों पर भी साफ दिखाई दिया। नए साल के पहले दिन आमतौर पर बाजारों में रौनक रहती है, लेकिन ठंड और खराब मौसम के कारण दुकानों पर ग्राहकों की संख्या कम रही। व्यापारी भी कम बिक्री को लेकर चिंतित नजर आए। शाम होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया और लोग जल्दी घरों को लौट गए।
विज्ञापन

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक अभी अगले कुछ दिन तक बारिश के कोई स्पष्ट आसार नहीं हैं। शुक्रवार को दिनभर मौसम साफ बने रहने और तेज धूप निकलने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें