फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: स्पाइन सर्जरी की मिली सुविधा, नए साल में मिलेगा 200 बिस्तरों का ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला अस्पताल को सहायक जीएमसी अस्पताल बनाए जाने के बाद लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। अस्पताल परिसर में 200 बिस्तरों का अतिरिक्त ब्लाॅक तैयार किया जा रहा है, जो 2026 के मध्य तक बन सकता है। इसके अलावा सभी ब्लाॅकों में दिव्यांगों के लिए लिफ्ट लगवाई जाएंगी। इसी तरह रेडियोलाॅजी ब्लाॅक भी तैयार होने की प्रबल संभावना है जिसमें नई सीटी स्कैन मशीन स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, इस साल (2025) पहली बार सफलतापूर्वक की गई स्पाइन सर्जरी को उल्लेखनीय उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। जीएमसी प्रशासन के मुताबिक जीएमसी उधमपुर ने हाल ही में स्पाइन सर्जरी (रीढ़ की हड्डी की सर्जरी) सेवा शुरू की है, जिसमें ऑर्थोपेडिक्स विभाग द्वारा सफलतापूर्वक लम्बर लैमिनेक्टॉमी और डिस्केक्टॉमी जैसी सर्जरी की गई। इससे क्षेत्र में पहली बार उन्नत रीढ़ की देखभाल उपलब्ध हुई है। इसके अलावा एंडोस्कोपी की सुविधा शुरू की गई है।
10 बिस्तर वाला आईसीयू, 8 बिस्तरों वाला एनआईसीयू (नवजात गहन देखभाल इकाई), 12 बिस्तरों वाला बाल रोग चिकित्सा आईसीयू स्थापित किया गया। रोगी देखभाल सुविधा को बढ़ाने के लिए 27 अतिरिक्त नर्सों की नियुक्ति की गई। पूरे परिसर की मरम्मत और नवीनीकरण, वाटरप्रूफिंग तथा नालियों की पुनर्संरचना हुई। अस्पताल के चारों ओर सर्कुलर रोड के अलावा रेडियोलाॅजी ब्लाॅक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


जीएमसी में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। फिलहाल जगह की कमी को दूर करने के लिए नए ब्लाॅक बनाने के साथ ही अन्य विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जो पूरा होने के बाद अन्य स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

- संदीप गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक, जीएमसी उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें