फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गोल मेले में भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

विज्ञापन
गोल मेला में दर्शनों के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर भगवान जगन्नाथ मंदिर में शनिवार को अर्द्धवार्षिक गोल मेले के आयोजन हुआ। शहर व ग्रामीण इलाकों से लोगों ने भगवान जगन्नाथ के मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। प्रशासन की तरफ से अन्य सुविधाओं के साथ सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए थे। सुबह करीब 6 बजे से श्रद्धालुओं का भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पहुंचना शुरू हो गया था। मेले में युवतियों व महिलाओं को शृंगार का सामान के स्टॉल पर व्यस्त देखा गया। बच्चे खिलौने खरीदने में व्यस्त रहे। मेले में बच्चों के लिए विभिन्न झूले लगे थे। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया था। दोपहर तक मेला देखने के लिए लोगों की भीड़ में काफी ज्यादा बढ़ोतरी नजर आई। शाम चार बजे मेला स्थल पर चलने के लिए भी स्थान नहीं था। मंदिर के पुजारी राज कुमार शर्मा ने बताया कि हर छह महीने के बाद मंदिर के मैदान में गोल मेला का आयोजन किया जाता है। आज से दिन लंबे होना शुरू हो जाएंगे। यह इस साल को दूसरा मेला था।
विज्ञापन


यह है मान्यता
उधमपुर के इस मंदिर में ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर की तरह ही भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा और बलभद्र की मूर्तियां स्थापित हैं। कहा जाता है कि यह मेला लगभग 700 साल से भी अधिक समय से यहां आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें