उधमपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल उधमपुर के विद्यार्थियों ने 9 और 10 दिसंबर को जम्मू के भगवती नगर, इंडोर हॉल में हुई यूटी स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। इसमें 11 गोल्ड, 9 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए। इसकी बदौलत टीम ने अपनी इस शानदार सफलता से ओवरऑल विनर्स की ट्रॉफी हासिल की है। स्कूल प्रबंधन ने जानकारी दी कि इस शानदार उपलब्धि के कारण सभी भाग लेने वाले छात्रों को नेशनल लेवल चैंपियनशिप के लिए चुना गया है।
इनमें अभय पठानिया (11वीं), रक्षत महाजन (9वीं), प्रीतिका (9वीं), मृध्वी (9वीं), तेजस्वी (7वीं), आद्री शर्मा (5वीं), सम्राट सिंह (8वीं), शौर्य प्रताप (9वीं), लावण्या महाजन (9वीं), काश्वी (6वीं), प्रियल (चौथी) ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। सिल्वर मेडलिस्ट में वैभव महाजन 9वीं, आहान महाजन 9वीं, सक्षम 9वीं, श्रेया सातवीं, ओजस्वी सातवीं शामिल हैं।
इसी तरह ब्रॉन्ज़ मेडल हासिल करने वालों में कृतज्ञ गुप्ता (9वीं), रिधिमान जम्वाल (9वीं), आश्मन बारिया (10वीं), आदेश सिंह (9वीं), आर्यवीर (10वीं), आरव महाजन (6वीं), अर्नव शर्मा (6वीं), फैजान (6वीं), अनिरुद्ध (6वीं), कंवर (6वीं) शामिल हैं।
स्कूल के प्रो वाइस चेयरमैन डॉ. जेसी गुप्ता ने गर्व जताते हुए कहा कि यूटी लेवल चैंपियनशिप में हमारे छात्रों का शानदार प्रदर्शन सच में प्रेरणा देने वाला है। उनकी लगन और मेहनत ने स्कूल का नाम रोशन किया है। हम नेशनल लेवल पर उनकी सफलता का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।