फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के परिपालन की समीक्षा बैठक आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। डीसी सलोनी राय ने वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और जिला पूंजीगत व्यय बजट 2025-26 के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त ने वित्तीय समावेशन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने क्षेत्रीय तंत्र को सुदृढ़ करके और गहन जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से योजनाओं को पूर्ण रूप से क्रियान्वित करने पर बल दिया। उपायुक्त ने हाल के महीनों में प्रगति बढ़ाने के लिए अधिकारियों की भी सराहना की। सरकारी भवनों के सौरीकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए, उपायुक्त ने इस पर स्थिति रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जिला पूंजीगत व्यय बजट 2025-26 के अंतर्गत भौतिक और वित्तीय प्रगति की भी समीक्षा की और विभागों को चल रहे कार्यों की गति बढ़ाने और सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें