फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सरकारी हाई स्कूल पट्टनगढ़ में कक्षाओं की कमी जल्द होगी दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। चिनैनी के सरकारी हाई स्कूल पट्टनगढ़ में लंबे समय से चली आ रही कक्षाओं की कमी की समस्या अब दूर होने जा रही है। माध्यमिक शिक्षा पूंजीगत व्यय बजट के अंतर्गत ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा 8.73 लाख रुपये की लागत से एक अतिरिक्त क्लास रूम के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। विभागीय प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। इससे स्कूल प्रशासन, छात्रों और अभिभावकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

स्थानीय अभिभावकों ने सरकार और विभाग के इस कदम का स्वागत किया है। उनका कहना है कि कई वर्षों से अतिरिक्त कक्षा की मांग की जा रही थी, क्योंकि बढ़ती छात्र संख्या के कारण जगह की कमी एक बड़ी बाधा बन गई थी। अब नई कक्षा बन जाने से बच्चों को पर्याप्त शिक्षण स्थान मिलेगा और उन्हें पढ़ाई में किसी तरह की असुविधा नहीं होगी।
कोट
हाई स्कूल पट्टनगढ़ में एडिशनल क्लास रूम के निर्माण को लेकर टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसका आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा। इससे स्कूल में क्लास रूम की कमी की समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कल्पना जसरोटिया, डिप्टी सीईओ
रिपोर्ट-विजय कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें