फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वार्ड पांच में जल निकाय तक पहुंचने के लिए बनेगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के वार्ड 5 में सरकारी मिडिल बाड़ेयां स्कूल से लेकर प्राचीन नाडू बावली तक जल्द ही पक्की सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसको लेकर 50.64 लाख की परियोजना स्वीकृत की गई है। लोक निर्माण विभाग इस काम को पूरा करेगा और इसके लिए संबंधित विभाग की तरफ से टेंडरिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस सड़क के बनने से नाडू बावली के प्राकृतिक जलाशयों तक पहुंचने में लोगों को आसानी होगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बाड़ेयां स्कूल से लेकर नाडू बावली तक लगभग 150 मीटर लंबी सड़क बनेगी। यह ठीक उसी जगह पर बनाई जाएगी, जहां पहले पुराना पारंपरिक कच्चा रास्ता था। समय के साथ हाईवे का निर्माण कार्य होने और आसपास भूमि का कटाव होने से यह रास्ता बाधित हो गया था। इससे लोगों को जलाशयों तक पहुंचने में परेशानी पेश आ रही थी और उन्हें वैकल्पिक रास्तों से होकर जलाशय तक पहुंचना पड़ रहा था। वहीं अब सड़क के बनने से न सिर्फ आसपास के स्थानीय लोगों बल्कि तमाम शहरवासियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।
वहीं इसको लेकर स्थानीय कुलदीप कुमार, बोध राज, मुकेश शर्मा, राजकुमार व अन्य का कहना है कि यह एक बहुत ही सराहनीय पहल है। नाडू बावली के प्राकृतिक जलाशयों के ठंडे मीठे-पानी से पूरे शहरवासी प्यास बुझाते हैं। सुबह और शाम के समय काफी संख्या में लोग यहां पानी भरने, स्नान करने और कपडे धोने के लिए आते हैं। हाईवे का निर्माण होने के बाद यहां आवाजाही का पुराना रास्ता कट गया था जिससे लोगों को काफी समस्या पेश आ रही थी। वहीं अब इस सड़क के बनने से उन्हें काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
वार्ड 5 में नाडू बावली के लिए सड़क निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
-रोहित गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें