फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: टूटे पुल पर चढ़ी बरातियों की कार गिरी नाले में, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। लड्डन पावर हाउस के आगे पखलाई रोड पर शनिवार रात 10 बजे एक कार हादसे का शिकार हो गई। रात के अंधेरे में बरात में जा रहे लोगों की कार बाढ़ में बहे पुल पर चढ़ने के बाद नाले में जा गिरी। इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल स्थानीय सहायता से जीएमसी उधमपुर पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान किरपाल सिंह पुत्र पूरन सिंह, सेठी सलाथिया पुत्र कुलदीप सिंह, त्रिदेव सिंह पुत्र सेठी सलाथिया, रशपाल सिंह पुत्र बद्धी सिंह, शोरा सलाथिया पुत्र सेठी सलाथिया निवासी गुडा सलाथिया जम्मू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक हादसा बीती शनिवार रात 10 बजे के आसपास हुआ। कार में सवार सभी पांच लोग पखलाई में जा रही एक बरात का हिस्सा थे। ग्रामीणों ने बताया कि बीते दिनों बाढ़ की वजह से लड्डन- पावर हाउस के आगे पखलाई रोड पर मौजूद पुल बह गया था। बरातियों की इस कार में सवार लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी और वे रात को इस सड़क पर सीधे आगे बढ़ गए और पुल वाले हिस्से से नाले में गिरकर उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें