फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: उधमपुर के जखैनी चौक पर नगर कीर्तन का हुआ भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर श्रीनगर से जम्मू के लिए निकाले गए नगर कीर्तन का उधमपुर में भव्य स्वागत किया गया। इसमें विभिन्न समुदायों के लोगों ने शहर के जखैनी चौक में नगर कीर्तन का स्वागत किया और समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन

विहिप के जिला अध्यक्ष सुदेश शर्मा ने कहा कि भारत की अनकेता में एकता ही इसकी असली शान है और सिख कौम के बलिदानों को देश हमेशा नमन करता है। इनकी कुर्बानियों की बदौलत हम आज भी शान से आगे बढ़ रहे हैं। गुरु तेग बहाुदर को हिन्द की चादर भी कहा जाता है क्योंकि उन्होंने अपना बलिदान देकर हिंदू धर्म की रक्षा की थी। स्वागत के बाद नगर कीर्तन जम्मू के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें