उधमपुर। रेहंबल थाना क्षेत्र अधिकार में पुलिस ने गोवंश तस्करी का प्रयास विफल कर दो गोवंशों को नशा तस्कर के चंगुल से मुक्त करवाया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए तस्कर की पहचान समीर अहमद निवासी डिगडोल, रामबन के रूप में हुई है। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।