फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एनडीपीएस मामले के आरोपी को जमानत, निगरानी के लिए लगाया जीपीएस ट्रैकर

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर पुलिस ने जमानत पर रिहा कुख्यात एनडीपीएस आरोपी की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए पहली बार आधुनिक तकनीक का उपयोग किया। आरोपी के पैर में जीपीएस ट्रैकर ( एंक्लेट) लगाया है। इससे जमानत पर छूटने के बाद भी वह पुलिस की कड़ी निगरानी में रहेगा। उधमपुर पुलिस जम्मू संभाग में पहली पुलिस बन गई है, जिसने मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल आरोपियों पर कड़ी निगरानी के लिए जीपीएस एंक्लेट के रूप में आधुनिक तकनीक का उपयोग किया है।
विज्ञापन

आरोपी को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उधमपुर की अदालत ने ज़मानत दी है। अदालत के आदेश के अनुपालन में यह उपकरण आरोपी की गतिविधियों पर निरंतर नज़र रखने के लिए लगाया गया है।
जानकारी के मुताबिक जीपीएस ट्रैकर एक पहनने योग्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो टखने के चारों ओर लगाया जाता है, जिससे वास्तविक समय में लोकेशन ट्रैकिंग संभव होती है और जमानत की शर्तों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित होता है। उधमपुर पुलिस स्टेशन में आरोपी मुख्तार अहमद निवासी करमाड़ा, जिला पुंछ ने जमानत के लिए आवेदन किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें