फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने की शहीद भगत सिंह पार्क में सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से रविवार को शहर के शहीद भगत सिंह पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें काफी संख्या में सदस्याें ने भाग लेकर पार्क की साफ-सफाई की और लोगों से पार्क को साफ-सुथरा बनाए रखने की अपील की। पायल ठाकुर ने कहा कि इस अभियान में जीडीसी उधमपुर और महिला काॅलेज उधमपुर के एबीवीपी सदस्यों ने भाग लिया। हमारा उद्देश्य पार्क को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए प्रेरित करना था। इसके साथ ही हम सभी शहरवासियों से भी यह अपील करते हैं कि अपने शहर को साफ सुथरा बनाए रखना हम सभी का प्रथम कर्तव्य है और हम सभी को इसका पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें