फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: निःशुल्क वस्त्र वितरण वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल उधमपुर की तरफ से रविवार को रामनगर के ग्राम घराट के लिए निःशुल्क वस्त्र वितरण वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सुरिंदर सिंह खालसा व अन्य सदस्यों ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल एक गैर सरकारी समाज सेवी संस्था है और इसकी तरफ से बीते दिनों शहरवासियों से अपील की गई थी कि अपने घरों में पड़े बेकार कपड़े (इस्तेमाल लायक) हमें दें ताकि हम उनको जरूरतमंद लोगों तक पहुंचा सके। जम्मू और उधमपुर के बहुत से लोगों ने हमें ऐसे कपड़े भेंट किए और उनकी जांच-पड़ताल और अच्छी तरह से पैकिंग के बाद आज हमने यह कपड़े रामनगर के घराट गांव के जरूरतमंद परिवारों को वितरित करने के लिए भेजे हैं। उन्होंने कहा कि संस्था साल 2001 से जनहित के कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें