फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जिला में डेंगू के मामलों की संख्या हुई 345, स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में दिन-ब-दिन बढ़ रहे डेंगू के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के हाथ पैर फूल रहे हैं। हालांकि विभाग की ओर से लोगों को डेंगू से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की खून की जांच भी की जा रही है ताकि लोगों को डेंगू से बचाया जा सके।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में मौजूदा समय में डेंगू से पीड़ितों की संख्या 300 के पार हो चुकी है। इसके चलते अब लगातार डेंगू के मामले शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र काफी संख्या में आ रहे हैं। हालांकि विभाग की ओर से पिछले तीन-चार महीनों से लोगों को डेंगू से बचने के लिए कई प्रयास किए जा रहे थे लेकिन उसके बावजूद डेंगू आए दिन लोगों को अपना निशाना बना रहा है। वही लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों के चलते विभाग और सतर्क हो गया है ताकि कम से कम संख्या में डेंगू के मामले सामने आए। मौजूदा समय में डेंगू की संख्या 345 के करीब है। उसी के चलते विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान में तेजी लाने के साथ ही ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में फागिंग की जा रही है। ताकि ज्यादा से ज्यादा डेंगू मच्छर को मार गिराया जा सके।
कोट
विभाग की ओर से लगातार लोगों को डेंगू से बचाने के लिए अभियान के साथ-साथ लोगों के खून की जांच भी की जा रही है ताकि समय रहते डेंगू से पीड़ित मरीज का पता लगाया जा सके और समय पर इलाज हो सके। मौजूदा समय में जिले में डेंगू की संख्या 345 के करीब पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजय कुमार, सीएचओ, स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें