फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भद्रवाह में निकाली रैली, प्रतिभागियों ने ईमानदारी की शपथ ली

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। भद्रवाह प्रशासन की तरफ से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के सहयोग से शुक्रवार को विशाल रैली के रूप में मेगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रैली में छात्रों, नागरिक और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों, नागरिक समाज के सदस्यों और आम जनता ने भाग लिया। रैली राजकीय डिग्री कॉलेज भद्रवाह से शुरू होकर न्यू बस स्टैंड भद्रवाह पर समाप्त हुई। कार्यक्रम का नेतृत्व एडीसी सुनील भुट्याल ने किया। उन्होंने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और सार्वजनिक जीवन के सभी क्षेत्रों में नैतिक मूल्यों को बनाए रखने में सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम के एक भाग के रूप में शपथ समारोह का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागियों ने अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक आचरण में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखने की शपथ ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें