पराली में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।
- फोटो : udhampur news
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे उधमपुर के नजदीक थर्ड क्षेत्र में पराली में अचानक भीषण आग लगने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर तत्काल दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। वहीं पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने यह पराली मवेशियों के चारे के लिए मंगवाई थी और इसको नीचे घर में ले जाना था लेकिन इससे पहले ही संदिग्ध हालात में पराली में आग लग गई। इससे किसी तरह के जानमाल का नुकसान तो नहीं हुआ है लेकिन मवेशियों के चारे का बंदोबस्त करना अब मुश्किल हो गया है। दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।