कटड़ा। रोपवे परियोजना के विरोध में दूसरे दिन भी युवा श्रीधर चौक पर अनशन पर बैठे रहे। अनशन पर बैठे युवा साहिल ठाकुर का कहना है कि फिलहाल 3 दिन के लिए वह अपने साथियों के साथ रोपवे परियोजना के खिलाफ अनशन पर बैठे हैं। अगर इसी बीच प्रशासन या फिर श्राइन बोर्ड द्वारा रोपवे परियोजना को रद्द करने संबंधी लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता तो यह अनशन आगे भी जारी रहेगा।