फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: उर्दू, संस्कृत और पंजाबी कविताओं से सास्कृतिक विविधता का किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कायक्रम मौजूद लोग और प्रस्तुति देती छात्राएं। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। राजकीय महिला महाविद्यालय उधमपुर के उर्दू एवं संगीत विभाग की तरफ से कॉलेज परिसर में जश्न-ए-दिवाली के अवसर पर तमसीली मुशायरा-सह-सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

समारोह की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद संगीत विभाग की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसमें उर्दू, संस्कृत और पंजाबी कविता पाठ, गज़लें, भक्ति और पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियां शामिल थीं। इसके जरिये भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित किया गया।
मुशायरे में छात्रों और संकाय सदस्यों ने दिवाली, शांति, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता जैसे विषयों पर उर्दू, संस्कृत और हिंदी कविताएँ प्रस्तुत कीं। प्रमुख कलाकारों में डॉ. मूल राज, प्रो. यशपाल, डॉ. शाहिद इकबाल के अलावा नवोदित कवियों सानिया, तीशा, सोनम सेठ, शाइन अख्तर, आशा ठाकुर, नगमा चंदेल, अनम अमीना, पूजा चौहान, शाहीना, रुबिया और लाइबा अशरफ शामिल थीं। इन काव्यात्मक अभिव्यक्तियों ने दर्शकों की खूब तालियां और प्रशंसा बटोरीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भक्ति, डोगरी लोक और पंजाबी लोक नृत्यों ने उत्सव में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें