उधमपुर। खेलो इंडिया की अस्मिता पहल के तहत शहर के सुभाष स्टेडियम में शनिवार को महिला किक बॉक्सिंग ट्रायल का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित प्रोबेशनर आईपीएस सीरज बाजी ने किया। ट्रायल में जिला उधमपुर के विभिन्न इलाकों से आईं काफी संख्या में विभिन्न आयु वर्ग की महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।
आयोजक मीनाक्षी राणा ने बताया कि यहां चयनित होने वाली खिलाड़ियों को आगे स्टेट लेवल और फिर नार्थ जोन लेवल पर खेलने का मौका दिया जाएगा।